कुंडा/काशीपुर:
कुंडा के ग्राम दुर्गापुर में दो परिवारों में लव मैरिज के कारण झगड़ा भड़क गया। हरवीर सिंह पुत्र अशोक सिंह ने पुलिस को बताया कि वह घर के काम से गढ़ीनेगी मार्केट गया था और वहां फास्ट फूड खरीद रहा था, तभी कुलविंदर सिंह पुत्र स्व. वचन सिंह और उसका दोस्त गुरचरन सिंह नशे में होकर उस पर अचानक हमला कर दिया। हरवीर के अनुसार इसके बाद कुलविंदर का परिवार रास्ते में उसके चाचा और पिता से भिड़ गया, जिसमें उनके परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए।
हरवीर ने बताया कि यह विवाद उसकी मर्जी से रमनदीप कौर से शादी करने के कारण हुआ। पुलिस ने कुलविंदर, गुरचरन, प्रीतम, गुरमीत, गुरकीरत और चरनजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरी ओर, गुरमीत सिंह ने पुलिस को बताया कि जब वे अपने परिवार के साथ कुलविंदर को खोजने गए, तब अशोक सिंह, हरवीर सिंह और अन्य ने उन पर बांस के डंडों से हमला कर दिया और उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हमले में उनके पिता और बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने अशोक सिंह, हरवीर, जोगेन्दर, कमलजीत, कंवलजीत और दलीप के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है।
मामले की जांच एसआई दीपक तिवारी के जिम्मे है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik