ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 03, 2026 04:57 PM IST
  • Updated: April 03, 2026 04:58 PM IST
उत्तराखंड

देहरादून में जुगमन्दर हॉल का लोकार्पण, 1400 करोड़ की विकास परियोजनाओं पर तेज काम: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में 2.32 करोड़ रुपये की लागत से जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया और केदारपुरम सहित छह स्थानों पर पार्कों के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार “विकास भी, विरासत भी” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और देहरादून को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहर में 1400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर काम जारी है, जिसमें पार्क निर्माण, कचरा प्रबंधन, इलेक्ट्रिक बस संचालन, चार्जिंग स्टेशन और जल संरक्षण जैसे कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्मार्ट सिटी, अमृत योजना और स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरों का तेजी से विकास हो रहा है। साथ ही, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड जैसी परियोजनाएं भविष्य में यातायात को और सुगम बनाएंगी। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री, विधायक और नगर निगम के कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×