ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 03, 2026 05:02 PM IST
  • Updated: April 03, 2026 05:03 PM IST
उत्तराखंड

देहरादून में हिंदी संकट: 90% छात्र नहीं लिख पा रहे सामान्य शब्द

देश के प्रमुख शिक्षा केंद्र के रूप में पहचाने जाने वाले देहरादून में हिंदी भाषा को लेकर चिंताजनक स्थिति सामने आई है। हाल ही में आयोजित लेखन प्रतियोगिता में आठवीं से ग्यारहवीं कक्षा तक के करीब 90% छात्र “सरकार”, “कारण”, “उत्तराखंड” जैसे सामान्य शब्दों की सही वर्तनी भी नहीं लिख पाए, यहां तक कि कुछ छात्र अपना नाम भी सही नहीं लिख सके। विशेषज्ञों के अनुसार यह समस्या केवल कुछ स्कूलों तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यापक स्तर पर देखने को मिल रही है, जिसका एक कारण विदेशी भाषाओं को अधिक प्राथमिकता और हिंदी की उपेक्षा है। हैरानी की बात यह भी सामने आई कि कुछ स्कूलों में हिंदी बोलने पर छात्रों से जुर्माना तक वसूला जा रहा है, जिससे भाषा के प्रति हीन भावना विकसित हो रही है। शिक्षाविदों का मानना है कि यह स्थिति केवल छात्रों की नहीं, बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों की संयुक्त जिम्मेदारी है और मातृभाषा के प्रति सम्मान व दक्षता विकसित करना समय की आवश्यकता है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×