ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 03, 2026 04:52 PM IST
  • Updated: April 03, 2026 04:55 PM IST
उत्तराखंड

देहरादून छात्र हत्याकांड पर राकेश टिकैत का बड़ा हमला, बोले— “देवभूमि को बचा लो”

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में बीटेक छात्र दिव्यांशु की बेरहमी से हुई हत्या के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आंदोलन का नेतृत्व संभाल लिया है। शुक्रवार को आशा रोड़ी में आयोजित शोक सभा में पहुंचे टिकैत ने उत्तराखंड पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि “यह देवभूमि है, इसे बचा लो।” उन्होंने इस घटना को बढ़ते अपराध और नशे से जोड़ते हुए सरकार और प्रशासन की निष्क्रियता पर निशाना साधा। टिकैत ने पुलिस-नेता गठजोड़ और प्रॉपर्टी धंधों में संलिप्तता का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल और एसपी सिटी प्रमोद कुमार भी मौके पर पहुंचे और 11 सदस्यीय समिति की मुख्यमंत्री से मुलाकात का आश्वासन दिया। फिलहाल पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि सात फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×