उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे विकासखंड के ग्राम चक केलानी में 30 साल का लंबा इंतजार उस वक्त खत्म हुआ जब महिपाल सिंह रजवार अपने घर लौटे। वर्ष 1995 में नौकरी की तलाश में दिल्ली गए महिपाल का परिवार से संपर्क टूट गया था, जिसके बाद उनकी पत्नी मीना देवी ने अकेले ही घर और बेटी की जिम्मेदारी निभाई और तमाम कठिनाइयों के बावजूद हिम्मत नहीं हारी। तीन दशक बाद फेसबुक के जरिए परिजनों को उनका पता चला और समझाने पर महिपाल घर लौट आए। पति-पत्नी के इस भावुक मिलन ने पूरे गांव को भावुक कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि मीना देवी का धैर्य और समर्पण आज के समय में एक मिसाल है, वहीं महिपाल भी अब अपनी गलती का एहसास कर परिवार के साथ जीवन बिताने का निर्णय ले चुके हैं।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik