रामनगर, 16 मार्च 2026:
शहर में शिक्षा और विज्ञान को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ रामनगर ने रोबोटिक एंड STEM लैब का उद्घाटन किया। इस अवसर पर चेयरपर्सन डॉ. सुरुचि सेक्सेना ने लैब का उद्घाटन किया, जिसमें ग्रेट मिशन स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. नलनी श्रीवास्तव और क्लब के सदस्य सहयोगी के रूप में उपस्थित रहे।
लैब विशेष रूप से कक्षा 8-10 के छात्रों के लिए डिज़ाइन की गई है। यहाँ छात्रों को आईटी रोबोट, 3डी एनीमेशन, ऐप निर्माण जैसी अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएँगी। इसके अलावा, लैब में ड्रोन प्रोजेक्ट, कृत्रिम व्हीलचेयर और रोबोट मॉडल्स जैसी परियोजनाओं पर भी बच्चों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में STEM (Science, Technology, Engineering & Mathematics) शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना, उनकी तकनीकी क्षमता को सशक्त बनाना और भविष्य के लिए उन्हें तैयार करना है। इस प्रकार की लैब बच्चों को नवाचार, रचनात्मकता और आधुनिक तकनीक का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करती है।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष कविता अग्रवाल, सीजीआर पीयूषी अग्रवाल, सचिव अंजलि जिंदल, आईएसओ चारुल, संपादक सुमिति मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष मीना, पीपी अनुप्रीत, और संगीता जिंदल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इनर व्हील क्लब की इस पहल से रामनगर के छात्रों को आधुनिक तकनीक सीखने और भविष्य की प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik