ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 16, 2026 03:27 PM IST
  • Updated: March 16, 2026 03:32 PM IST
उत्तराखंड

रामनगर में आंधी-बारिश का कहर: मकान पर पेड़ गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत

रामनगर, 16 मार्च 2026:
रविवार की रात आए अधड़ी बारिश और तूफानी हवाओं ने रामनगर में भारी नुकसान पहुंचाया। अपने घर में सो रहे 13 वर्षीय बालक कुनाल उपाध्याय की जिंदगी इस प्राकृतिक आपदा में समाप्त हो गई।

अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि रात्रि 2:20 बजे, हरीश रोतेला नामक व्यक्ति ने स्वयं फायर स्टेशन पहुंचकर सूचना दी कि रिगोंड़ा में प्रकाश उपाध्याय के मकान के ऊपर एक पेड़ गिर गया है और उनके पुत्र कुनाल इसके नीचे दब गए हैं

सूचना मिलते ही फायर विभाग की रेस्क्यू टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। वुड कटर की मदद से पेड़ को काटकर बच्चे को बाहर निकाला गया और परिजन तथा सिविल पुलिस को सौंपा गया। उसे संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कुनाल को मृत घोषित कर दिया

बालक की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि एसएसआई दीपक बिष्ट द्वारा मृतक का पंचनामा तैयार किया गया है।

इस दौरान आंधी-बारिश के कारण रामनगर-काशीपुर मार्ग सहित विभिन्न क्षेत्रों में पेड़ और बिजली के पोल टूटने, तार झुलसने और घरों व मकानों को नुकसान होने की भी सूचना मिली है। समाचार लिखे जाने तक कुल नुकसान का आंकलन जारी था।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×