पिथौरागढ़। सीमांत के बीडी पांडे जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ी। बुधवार को अस्पताल में विश्वकर्मा जंयती की छुट्टी होने के कारण ओपीडी बंद रही। जिसके कारण इलाज के लिए आये लोग इमरजेंसी कक्ष के बाहर लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ.प्रशांत अधिकारी ने बताया कि की सुबह से ही मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे है। जिसमें कोई बुखार, जुकाम व मौसमी बीमारी से ग्रसित थे। इस दौरान चिकित्सक ने बारी-बारी से सभी का इलाज किया। इस मौके पर फार्मासिस्ट मन्नू लुंठी भी मौजूद रहे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik