उन्होंने सभी जिलाधिकारियोंको यह सुनिश्चित करने को कहा कि रेन बसेरों में सभी उचित व्यवस्थाएँ हों और जरूरतमंदों को ठंड से बचाव हेतु कंबल उपलब्ध कराए जाएँ।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर जिले में टीमों को सक्रिय रखते हुए शहरों, कस्बों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि असहाय और बेघर लोगों को समय पर राहत मुहैया कराई जा सके।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नगरीय क्षेत्रों के साथ ही कस्बों में भी सायंकाल में ठंड अधिक होने पर नियमित रूप से अलाव जलाए जाएँ और उनकी नियमित निगरानी की जाए।
इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से आवश्यक सामग्री की उपलब्धता, वितरण और निगरानी की दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik