कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में नेशनल चाइल्ड एंड वुमेन डेवलपमेंट काउंसिल (NCWDC) की प्रदेश अध्यक्ष भवानी बिष्ट के नेतृत्व में भव्य और सार्थक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर NCWDC के अंतरराष्ट्रीय पैडमैन के रूप में विख्यात प्रोफेसर डॉ. वीरेन दवे और संगठन की राष्ट्रीय सचिव उषा जैन का नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।
हल्द्वानी के मानपुर पश्चिम स्थित शिवालिक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और मासिक धर्म से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम में महिलाओं को पैड वितरण भी किए गए।
प्रदेश अध्यक्ष भवानी बिष्ट ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के विकास को गति देना और कल्याण संबंधी कार्यान्वयन को प्रभावी बनाना है। इसका लक्ष्य पूरे राज्य में सामाजिक रूप से महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाना है।
इस अवसर पर संगठन की जनरल सेक्रेटरी दीप्ति चौपाल को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश उपाध्यक्ष नन्दा सिंह, जनरल सेक्रेटरी मोनिका शर्मा, पूनम नेगी, गीता नेगी, एमा साहनी, जानकी नीमा बिष्ट, कमला कार्की सहित अन्य कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हल्द्वानी में आयोजित यह कार्यक्रम महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रभावशाली उदाहरण बना और जागरूकता का एक सकारात्मक संदेश छोड़ गया।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik