ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 01, 2025 11:14 AM IST
उत्तराखंड

“चौखुटिया उप-जिला चिकित्सालय विवाद: आंदोलन 20 दिनों के लिए स्थगित”

नैनीताल– चौखुटिया में उप जिला चिकित्सालय की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन मुख्यमंत्री धामी से वीडियो कॉल पर हुई विस्तृत वार्ता के बाद हाल-फिलहाल 20 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। आंदोलनकारियों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रमुख मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उप जिला चिकित्सालय के लिए आवश्यक टोकन मनी शीघ्र जारी की जाएगी, जिससे अस्पताल से संबंधित प्रक्रियाएँ तेज़ी से आगे बढ़ सकें। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने भरोसा दिलाया कि चौखुटिया क्षेत्र की सभी जायज़ मांगों को धरातल पर उतारने के लिए विभागीय स्तर पर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं और आने वाले दिनों में इसका प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी किया।

वीडियो वार्ता के दौरान आंदोलनकारियों के प्रतिनिधि भुवन कठायत, अशोक कुमार, उप जिलाधिकारी सुनील कुमार राज सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×