ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 01, 2025 11:43 AM IST
उत्तराखंड

“नैनीताल में सुरक्षा बढ़ाई गई: SSP मंजुनाथ टीसी के आदेश पर तड़के से शुरू हुआ बड़ा चेकिंग अभियान”

📢 नैनीताल पुलिस तड़के अलर्ट मोड में — हर बैरियर पर सख्त चेकिंग

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर जनपद में तड़के सुबह से ही भारी पुलिस फोर्स के साथ व्यापक चेकिंग अभियान शुरू किया गया। सभी मुख्य बैरियर, रूट, प्रवेश–निकास बिंदुओं और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने कड़ा सुरक्षा घेरा बनाया है।

बेलबाबा बॉर्डर बैरियर, आम्रपाली बैरियर, हल्दूचौड़, रामनगर रूट बैरियर, गडप्पू बैरियर, बारापत्थर, भीमताल, खैरना, सुभाषनगर सहित सभी प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर हाई-अलर्ट मोड में चेकिंग जारी है।

👮‍♂️ वरिष्ठ अधिकारियों की अगुवाई में ऑपरेशन

  • राजपत्रित अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद

  • दरोगा स्तर के अधिकारी अपने-अपने सेक्टर में सक्रिय

  • हर वाहन, व्यक्ति व सामान की गहन जांच

  • पुलिसकर्मी बॉडी प्रोटेक्टर और आधुनिक असलाहों से लैस

🔍 चप्पे–चप्पे पर सख्त निगरानी

  • सभी एंट्री–एग्जिट पॉइंट्स पर सघन चेकिंग

  • शहर के भीतर पैदल गश्त बढ़ाई गई

  • भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स

  • संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई

📱 सोशल मीडिया पर भी पैनी नज़र

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने या भ्रामक जानकारी पोस्ट करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। माहौल खराब करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

🚔 नैनीताल पुलिस की अपील

आम जनता से अपील है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और चेकिंग के दौरान पुलिस का साथ दें।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×