शक्तिफार्म। बंगाली कर्मचारी उन्नयन समिति ने कार्यक्रम आयोजित कर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। टैगोरनगर दुर्गा मंदिर परिसर में समिति के स्थानीय इकाई की ओर से आयोजित समारोह का प्रदेश अध्यक्ष रवि सरकार, इकाई अध्यक्ष सव्यसाची हलदार, निर्मल सरकार, शंकर चक्रवर्ती, समीर राय, दिवाकर हलदार, पंकज राय ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि सतत प्रयास से ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने अनुशासित रहते हुए मेहनत करने की सीख दी। अध्यक्ष सव्यसाची ने बताया कि समारोह में राइका के 15, बालिका इंटर कालेज के 26, ग्रीन वर्ल्ड स्कूल के 26, राइका रूदपुर के 11, गुरुग्राम और राजनगर के तीन-तीन विद्यार्थियों सहित विभिन्न स्कूलों के मेधावियों को प्रशस्ति पत्र और पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया। संचालन दिवाकर हलदार और सव्यसाची ने किया। इस मौके पर प्रधान नेहा सरकार, सुमन हलदार, विधान सरकार, संगीता मंडल, अमल मंडल, सदानंद विश्वास, विप्लव आचार्य, हरेंद्र मंडल, रिपुसूदन मंडल, संभू साना, उत्तम आचार्य मौजूद रहे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik