देहरादून, 10 नवंबर। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस और रजत जयंती समारोह के ऐतिहासिक मौके पर देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी के दौरान जिला प्रशासन ने उत्कृष्ट ट्रैफिक प्रबंधन का उदाहरण पेश किया। जिलाधिकारी सोनिका के आदेश पर लच्छीवाला टोल प्लाजा और एक्सप्रेसवे को 13 घंटे के लिए निशुल्क खोल दिया गया, जिससे देहरादून शहर पूरी तरह जाम मुक्त नजर आया।
9 नवंबर को सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक टोल प्लाजा से गुजरने वाले निजी, कमर्शियल और सरकारी वाहनों से कोई टोल टैक्स नहीं वसूला गया, यहां तक कि फास्टैग से भी कोई राशि नहीं कटी।
इस अवधि में टोल बैरियर पूरी तरह खुले रहे, जिससे पर्वतीय और सीमावर्ती जनपदों से आने वाले वाहनों को बिना रुके कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में आसानी हुई।
डीएम के इस फैसले से न केवल एफआरआई परिसर में आयोजित मुख्य समारोह तक सुचारू यातायात बना रहा, बल्कि देहरादून शहर ने भी लंबे समय बाद जाम से राहत की सांस ली।
शाम छह बजे के बाद टोल प्लाजा पर सामान्य शुल्क वसूली दोबारा शुरू कर दी गई। प्रशासन की इस कारगर पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा और इसे “यातायात प्रबंधन की मिसाल” बताया।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik