सितारगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजयुमो ने एसएच हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों सहित कई कार्यकर्ताओं ने करीब 18 यूनिट रक्तदान किया। भाजयुमो अध्यक्ष नवीन भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा युवाओं के कल्याण में जुटे रहते हैं। इसलिए युवाओं ने उनके जन्मदिन के अवसर पर बढ़ चढ़कर रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल, सुरेश जरगाद , सुमन राय, भोला जोशी, सुरेश जोशी, भूपेश जोशी, तारा यादव, देवेंद्र, अजय गुप्ता, अभिषेक जैन, विशाल श्रीवास्तव, सतीश उपाध्याय, सोनू शर्मा, इन्द्रजीत सिंह मौजूद रहे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik