ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 07, 2025 10:16 PM IST
उत्तराखंड

भाजपा जिलाध्यक्ष ने की जिला कार्यकारणी घोषित

काशीपुर संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति से काशीपुर में भाजपा के नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। जिसमें 20 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
शनिवार को जिलाध्यक्ष मनोज पाल द्वारा जारी सूची में कुल 20 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें जिला उपाध्यक्ष पद पर छह नेताओं को नियुक्त किया गया है। जिसमें मोहन सिंह बिष्ट, लवीश अरोड़ा, शशि शर्मा, विनीत चौहान, सृष्टि बंसल और चंकित हुडिया शामिल हैं। इसी प्रकार जिला महामंत्री का दायित्व सुशील शर्मा और अमित सिंह को सौंपा गया है। जिला मंत्री के रूप में सीमा सरकार, बिट्टू चौहान, संजीव जाटव, रजत सिंह सिद्धू, विपिन अरोड़ा और सुषमा सैनी को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राजीव ठकराल को जिला कोषाध्यक्ष, मनोज मनराल को कार्यालय मंत्री तथा योगेश पानू को मीडिया संयोजक बनाया गया है। सूची में पंकज पाती को आईटी संयोजक, जगवीर मीणा को सोशल मीडिया संयोजक और तरुण वर्मा को सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×