ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 18, 2025 01:41 PM IST
उत्तराखंड

Big Breaking: बाहरी छात्रों पर सख्त निगरानी—एसएसपी बोले, यूपी ATS के सहयोग को दून पुलिस हर वक्त तैयार

दिल्ली ब्लास्ट के मद्देनज़र देहरादून में हाई अलर्ट, संदिग्ध गतिविधियों पर दून पुलिस की कड़ी निगरानी

देहरादून।
दिल्ली ब्लास्ट की जांच के सिलसिले में प्रदेशभर में हाई अलर्ट जारी रहने के बीच देहरादून पुलिस सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में जुट गई है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि यदि यूपी एटीएस दून पुलिस से संपर्क करती है तो स्थानीय पुलिस पूरी तरह सहयोग के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस ने शहर में औचक जांच अभियान चलाया। इस दौरान केमिकल विक्रेताओं के रिकॉर्ड की जांच की गई। साथ ही पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त करने वाले व्यापारियों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी करने के आदेश दिए गए हैं।

हाई अलर्ट के बाद से शहर में बाहरी छात्रों के सत्यापन और निगरानी पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाए।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि अभी तक दिल्ली ब्लास्ट जांच के संबंध में यूपी एटीएस ने औपचारिक रूप से दून पुलिस से संपर्क नहीं किया है, लेकिन यदि संपर्क किया जाता है तो पुलिस जरूरी सभी सहयोग देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×