ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 18, 2025 01:53 PM IST
  • Updated: November 18, 2025 01:53 PM IST
गुजरात

दिल दहला देने वाली घटना: चलती एंबुलेंस में लगी आग, नवजात समेत चार लोगों की जलकर दर्दनाक मौत

अरवल्ली (गुजरात)। गुजरात के अरवल्ली ज़िले के मोडासा शहर से मंगलवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मोडासा-धनसुरा रोड पर एक चलती एंबुलेंस अचानक आग की लपटों में घिर गई। हादसे में एक नवजात बच्चा, उसके पिता, एक डॉक्टर और एक नर्स की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना की पुष्टि कर दी है।

इलाज के लिए अहमदाबाद ले जाया जा रहा था बच्चा

जानकारी के अनुसार, एक दिन के बीमार नवजात को मोडासा स्थित एक निजी अस्पताल से गंभीर हालत में अहमदाबाद के अस्पताल ले जाया जा रहा था। रात करीब 1 बजे अचानक एंबुलेंस में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में पूरा वाहन राख में बदल गया।

चार की मौत, कई लोग झुलसे

एंबुलेंस में नवजात के साथ उसके पिता जिग्नेश मोची, अहमदाबाद के डॉक्टर शांतिलाल रेंतिया, और असवल्ली की नर्स भूरीबेन मनात सवार थे। चारों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
इसके अलावा मोची के दो रिश्तेदार, एंबुलेंस चालक और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी ने बताए हालात

अरवल्ली ज़िले के एसपी डी.बी. वाला ने बताया कि जिग्नेश मोची महिसागर ज़िले के निवासी थे और उनका नवजात मोडासा के एक निजी अस्पताल में भर्ती था। डॉक्टरों ने बच्चे को दूसरे अस्पताल रेफर किया था। रास्ते में अज्ञात कारणों से एंबुलेंस में आग लग गई।
अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×