ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: July 08, 2026 01:21 PM IST
अपराध

दुष्कर्म व गर्भपात मामले में भवाली व्यापार मंडल का अध्यक्ष हिरासत में

नैनीताल। दुष्कर्म और गर्भपात के आरोपों के बीच भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। भवाली के कारोबारी नेता पर गंभीर आरोप है जिन्हे पुलिस ने देर रात घर से हिरासत में लिया है।
नैनीताल जिले के भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे को दुष्कर्म और गर्भपात कराने के लिए मजबूर करने के आरोपों के मामले में पुलिस ने देर रात हिरासत में ले लिया। नैनीताल, भवाली और हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने उनके आवास पर यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि हिरासत के दौरान नरेश पांडे ने फेसबुक लाइव शुरू कर दिया। इसी दौरान उनके द्वारा कोई पदार्थ पीने की भी सूचना सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने एहतियातन उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया।
मामले में एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और मेडिकल रिपोर्ट सहित उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×