ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: July 14, 2026 12:48 PM IST
राज्य

बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी मामला,कई अन्य कर्मचारी भी पुलिस ने रडार पर

चमोली। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के कई अन्य कर्मचारी भी पुलिस के रडार पर आ गए हैं। पुलिस ने 25 जून की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें आरोपी कर्मचारी के साथ कुछ अन्य कर्मचारी भी गणना कक्ष में संदिग्ध हरकत करते नजर आए। फिलहाल पुलिस ने सभी संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है।
सूत्रों के अनुसार, रविवार को पुलिस ने 25 जून के चढ़ावे की गणना के दौरान की रिकॉर्डिंग की जांच की। इसमें आरोपी कर्मचारी के अलावा कुछ अन्य कर्मचारियों की गतिविधियां भी संदिग्ध प्रतीत हुईं। ऐसे में जांच आगे बढ़ने पर अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है।अब पुलिस टीम मंगलवार को सीसीटीवी फुटेज भी खंगालेगी। जांच अधिकारियों का मानना है कि अलग-अलग दिनों की रिकॉर्डिंग से मामले की कड़ियां जोड़ने में मदद मिल सकती है। बताया जा रहा है कि बदरीनाथ मंदिर परिसर में 27 जून से हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।
इससे पहले लगे कैमरों का रेजोल्यूशन कम था। ऐसे में पुलिस पुराने फुटेज का भी बारीकी से जांच कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि संदिग्ध फुटेज में कर्मचारी किस प्रकार की गतिविधियां कर रहे थे। पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि जांच के दौरान जो भी तथ्य संदिग्ध पाए जाएंगे, उनकी गहन जांच की जाएगी। मामले में अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं और पुलिस की जांच लगातार जारी है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×