देहरादून में स्वास्थ्य विभाग ने आगामी चारधाम यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यात्रा मार्गों और ट्रांजिट कैंपों में चिकित्सा सुविधाएं सुदृढ़ की गई हैं। करीब 1350 डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की 24 घंटे तैनाती की जाएगी, जबकि 25 मेडिकल रिलीफ पोस्ट स्थापित किए जाएंगे। महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ भी इस दौरान सेवाएं देंगे। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए डॉक्टरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित हो सके।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik