ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 20, 2025 04:46 PM IST
उत्तराखंड

हमलावर फरार, युवक गंभीर—25 एकड़ में ईंट से हमला, पुलिस की सर्च ऑपरेशन जारी

लालकुआं। 25 एकड़ बाजार क्षेत्र में खरीदारी के दौरान दो युवकों के बीच मामूली विवाद हिंसक झगड़े में तब्दील हो गया, जहाँ एक युवक ने दूसरे के सिर पर ईंट से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना 112 सेवा के माध्यम से पुलिस को दी गई, जिसके बाद कोतवाली में तहरीर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की खोज जारी है।

घटना बीती शाम की बताई जा रही है, जब दीपू मण्डल 25 एकड़ रोड पर दुकानों में खरीदारी कर रहा था। इसी दौरान स्लीपर फैक्ट्री में रहने वाला मोनू बोरा वहाँ पहुँचा। आरोप है कि मोनू बोरा शराब के नशे में था और उसने दीपू से पार्टी मांगना शुरू कर दिया। मना करने पर वह गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने लगा।

विवाद बढ़ने पर मोनू ने सड़क किनारे पड़ी ईंट उठाई और दीपू मंडल के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं लहूलुहान हो गया। परिजनों ने तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी और बाद में कोतवाली पहुँचकर घटना की लिखित तहरीर दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। वहीं घायल दीपू मंडल का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में चल रहा है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×