ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: July 15, 2026 03:20 PM IST
अपराध

युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़। कोतवाली डीडीहाट क्षेत्र के कांडा-कफलुवा मोड़ के पास मंगलवार को युवक की हत्या के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित म टैक्सी चालक ने शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान स्पैनर से वार कर हत्या की है।
पुलिस के अनुसार 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि कांडा-कफलुवा मोड़ के पास एक युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही कोतवाली डीडीहाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई। पोस्टमार्टम के दौरान फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने डीएनए सैंपल सहित आवश्यक वैज्ञानिक परीक्षण किए, जबकि घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए गए।मृतक की पहचान ग्राम हुनेरा निवासी भूपेंद्र सिंह चैहान के रूप में हुई। मृतक की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए एक टैक्सी चालक पर संदेह व्यक्त किया। इसके आधार पर पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।प्रभारी निरीक्षक संजय जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर ग्राम कूटा निवासी सुमित सिंह धामी 25 वर्ष को डीडीहाट-दूनाकोट मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपित ने बताया कि 13 जुलाई को वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ वाहन से घर लौट रहा था। इसी दौरान भूपेंद्र सिंह उसकी टैक्सी में बैठ गया। रास्ते में शराब के नशे में दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौच होने लगी। विवाद बढ़ने पर उसने वाहन में रखे स्पैनर से भूपेंद्र के सिर पर वार कर दिया और घायल अवस्था में उसे सड़क किनारे छोड़कर चला गया। सिर में गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण भूपेंद्र की मौत हो गई।
हत्या के इस मामले के खुलासे में उपनिरीक्षक हेम चंद्र सिंह, अपर उपनिरीक्षक चैत सिंह बोनाल, कांस्टेबल दिनेश जोशी तथा हेड कांस्टेबल चालक पृथ्वी पाल की टीम शामिल रही।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×