नैनीताल जनपद के भवाली क्षेत्र में भूमियाधार रोड पर स्थित मस्जिद को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त जांच में पता चला कि जहाँ 1924 में केवल दो नाली जमीन लीज पर दी गई थी, वहीं अब मस्जिद परिसर 45 नाली से अधिक में फैल चुका है। यानी लगभग 43 नाली सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा की पुष्टि हो रही है।
स्थानीयों की शिकायत के बाद राजस्व और वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची। जांच में पाया गया कि मस्जिद के चारों ओर विशाल परिधि दीवार बनाई गई है और नगर पालिका के दस्तावेज़ों में यह 45 नाली दर्ज दिखाई दे रहा है।
प्रशासनिक सवाल:
2 नाली लीज की भूमि कैसे 45 नाली बन गई?
आरक्षित वन क्षेत्र में इतना बड़ा विस्तार कैसे संभव हुआ?
वन विभाग के अनुसार, मस्जिद के लिए दी गई पुरानी लीज कई साल पहले समाप्त हो चुकी थी, इसके बावजूद परिसर का दायरा लगातार बढ़ता गया।
कार्रवाई और जांच:
डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। डीएफओ को सभी भू-अभिलेख और पुरानी लीज दस्तावेज़ों के साथ रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध धार्मिक संरचनाओं को हटाया जाएगा, और देवभूमि के सांस्कृतिक स्वरूप को किसी भी स्थिति में नहीं बदला जाएगा।
फिलहाल नैनीताल जिले में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण और धार्मिक संरचनाओं को लेकर प्रशासनिक जांच और दस्तावेज़ खंगालने की कार्रवाई जारी है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik