ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 05, 2025 11:20 AM IST
उत्तराखंड

खटीमा में दिल दहला देने वाला हादसा! रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर दंपत्ति की मौत, शिव कॉलोनी में कोहराम

खटीमा में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक रेल दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना सुबह लगभग आठ बजे हुई, जब शिव कॉलोनी, खटीमा के निवासी रामदत्त अपनी पत्नी नंदा देवी के साथ रिश्तेदारी में जा रहे थे।

मंडी समिति के पीछे रास्ते से गुजरते समय दोनों पति-पत्नी पीलीभीत से टनकपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर खटीमा कोतवाली पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उपजिला चिकित्सालय खटीमा भेजा, जहां पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए।

मृतक रामदत्त, उम्र लगभग 58 वर्ष, वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में कार्यरत थे और छुट्टी पर घर आए हुए थे। उनकी पत्नी नंदा देवी की उम्र लगभग 53 वर्ष थी। मृतक दंपत्ति के भतीजे किशोर जोशी ने बताया कि दोनों सुबह अपने घर से रिश्तेदारी जाने के लिए निकले थे, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दंपत्ति का एक बेटा, प्रकाश चंद्र जोशी, उम्र 35 वर्ष है। दोनों अपने पीछे नाती-पोते सहित पूरा परिवार छोड़ गए हैं। हादसे के बाद परिवार और पूरे शिव कॉलोनी में शोक और मातम का माहौल है।

रामदत्त पांच दिन पहले ही 15 दिन की छुट्टी पर घर आए थे, लेकिन इस दौरान यह दर्दनाक दुर्घटना उनकी और उनके परिवार की खुशियों को निगल गई।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×