ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 05, 2025 11:32 AM IST
उत्तराखंड

सीएम धामी की पहल: खटीमा साल बोझी एक में जल्द बनेगा हरा-भरा सिटी पार्क, फरवरी 2026 तक होगा फेस वन पूरा

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर खटीमा के पीलीभीत रोड स्थित साल बोझी वन भूमि में सिटी पार्क बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। सीएम धामी के निर्देशानुसार गुरुवार को डीएफओ हिमांशु बाँगड़ी और नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने साल बोझी नंबर एक की वन भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।

नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल इस सिटी पार्क का निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा। नगर पालिका और वन विभाग के संयुक्त प्रयास से इस पार्क में ओपन जिम, रनिंग ट्रैक, एडवेंचर स्पोर्ट्स क्षेत्र, योग सेंटर और बच्चों के लिए खेल का मैदान बनाया जाएगा। पार्क का निर्माण “स्वच्छ खटीमा, सुंदर खटीमा, स्वस्थ खटीमा” की तर्ज पर किया जा रहा है।

जोशी ने कहा कि तीन माह के भीतर पार्क निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा और यह खटीमा के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

डीएफओ हिमांशु बाँगड़ी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पार्क निर्माण की सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने बताया कि खटीमा शहर में मार्केट के पास लगभग 15-16 हेक्टेयर वन भूमि पर पार्क का निर्माण किया जाएगा। उनका कहना है कि फेस वन का कार्य फरवरी 2026 से पहले पूरा करने का लक्ष्य है, जबकि फेस टू अगले वित्तीय वर्ष में प्रस्तावित है। पार्क निर्माण के बाद इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

इस अवसर पर बीजेपी पूर्व नगर मंडल महामंत्री मनोज वाधवा, जिला कार्यकारिणी सदस्य राहुल सक्सेना, खटीमा वन रेंज अधिकारी महेश चंद्र जोशी, वन दरोगा डोली डोभाल, सचिन रस्तोगी, शुभम पटवा, रंजन अग्रवाल और करन यादव आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×