रुद्रपुर। जिला पंचायत ऊधम सिंह नगर की प्रथम बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गयी। अपर मुख्य अधिकारी ने सदन के सम्मुख बजट पढकर सुनाते हुए बजट सम्बन्धी जानकारी दी गयी तथा जिला पंचायत ऊधम सिंह नगर हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 में आय पक्ष हेतु रू० 1,44,11,60,451.00 एवं व्यय पक्ष हेतु रू0 1,35,64,75,134.00 प्राविधान रखा गया है। जिसके उपरान्त अपर मुख्य अधिकारी ने जिला पंचायत ऊधम सिंह नगर की 06 समितियों के बारे में जानकारी देते हुए उनके गठन के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। बैठक में चर्चा के दौरान उपस्थित सदस्यों सदन में सागर सिंह धामीने राज्य वित्त आयोग/ 15वाँ वित्त आयोग के अन्तर्गत स्वीकृत 211 कार्य जिनकी निविदाएँ माह मार्च 2024 में आमन्त्रित की गयी थी, जो कार्यादेश जारी किये जाने के सम्बन्ध में प्रकरण मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल में विचाराधीन है। उन समस्त कार्यों की निविदाओं को निरस्त कर उन कार्यों की धनराशि से विकास कार्य कराने, राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत स्वीकृत 59 कार्य जिनके कार्यादेश जारी नहीं हो पाये, स्वीकृत 192 कार्य जिनकी निविदायें खोली नहीं गयी हैं, उन समस्त कार्यों की निविदा को निरस्त कर धनराशि से विकास कार्य कराने का प्रस्ताव रखा। सदस्य अनिमा सिंह ने राज्य वित्त आयोग/15वाँ वित्त आयोग के अन्तर्गत कुल 291 कार्य जो प्रशासक कार्यकाल में शासन से स्वीकृति प्रदान किये जाने के लिए सचिव पंचायतीराज को प्रेषित किये गये उन समस्त कार्यों को निरस्त करने हेतु शासन को अवगत कराने उन कार्यों की धनराशि को निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्य कराने का प्रस्ताव रखा। सदस्य शिल्पी सिंह, सदस्य नईम अहमद ने भी प्रस्ताव रखे। बैठक में सी०सी० रोड, टाईल्स रोड, खड़ंजा रोड, नाली, नाला शौचालय, टीन शैड, वाटर कूलर, सोख्ता, वाटर हार्वेस्टिंग टैंक, हैण्डपम्प, सोलर लाईट, प्रेशर हैण्डपम्प, कूड़ादान, हाई मास्क स्ट्रीट लाईट आदि कार्यों का प्रस्ताव सदन के सम्मुख रखा गया। उक्त समस्त प्रस्ताव सदन द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने स्कूल की फीस, स्कूलों की मर्जीकरण, स्कूल के जीर्ण क्षीर्ण भवनों को ध्वस्तीकरण, से सम्बन्धित प्रस्ताव पर शिक्षा विभाग से उपस्थित अधिकारियों से चर्चा की गयी। बाल्य विकास विभाग से उपस्थित अधिकारियों से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलों के लिए चल रही योजनाओं के प्रस्तावों पर चर्चा की गयी। सिचाई विभाग से उपस्थित अधिशासी अभियन्ता से भू कटाव वाले क्षेत्र में यथाशीघ्र पिचिंग आदि कार्य कराये जाने की मागं की गयी। अध्यक्ष ने कृषि विभाग से उपस्थित अधिकारी को निर्देशित किया गया कि समस्त जनपद में नदियों के किनारे जो कृषि भूमियों का कटाव हुआ है उनका सर्वे किया जाये। प्रधान मंत्री हर घर जल हर घर नल योजना के तहत् विभिन्न क्षेत्रों पाईप लाईन बिछाने के उपरान्त क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत कराये जाने के निर्देश दिये गये। यहां सदस्य हीरा देवी, रीता कफलिया, संगीता राणा, अमन दीप कौर, सागर सिंह धामी, अनिमा सिंह, शिल्पी सिंह, मधु राणा, आशा देवी, सूरज नारायन, सदफ मलिक, भाष्कर सम्मल, सुनीता सिंह, गुरदास कालडा, प्रेम प्रकाश, रेनु गंगवार, दीपा, भावना कोरंगा, शिल्की खेडा, रेखारानी, सुषमा हलदार, मौ० फुरकान, जितेन्द्र शर्मा, सीमा कौर, योगेन्द्र सिंह डोबाल, बीनू, रूकमणी, सुरेन्द्र कौर, रजनी, नईम अहमद, कामिनी सिंह, मौ० हसन, चरनजीत सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत जीडी भट्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, आनन्द सिंह नेगी, लघु सिंचाई सुशील कुमार, आरडब्लूडी अमित भारती, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित भारती, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी आदि उपस्थित थे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik