आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू (ASR) जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। चित्तूर-मरडुमल्ली घाट रोड पर एक प्राइवेट ट्रैवल्स बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।
बस में लगभग 37 यात्री सवार थे और यह बस तेलंगाना के भद्राचलम से अन्नावरम की ओर जा रही थी। हादसा मोड़ पर चालक के नियंत्रण खोने के कारण हुआ।
ASR जिला कलेक्टर दिनेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राहत अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिला प्रशासन ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है, क्योंकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया और कहा:
"आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में बस दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि से मैं व्यथित हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"
पीएम ने मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik