काशीपुर। वार्ड नंबर 38 स्थित साकेत नगर शिव मंदिर में आज भव्य शिवलिंग स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
प्रातः ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयघोष के बीच पंडित मनोज शर्मा के सानिध्य में कलश यात्रा एवं प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समारोह में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
मंदिर प्रांगण में शिव परिवार, नंदी महाराज, हनुमान जी सहित अन्य देव प्रतिमाओं की विधिपूर्वक स्थापना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने हवन अनुष्ठान में भाग लिया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर अपने को धन्य महसूस किया।
मुख्य यजमान के रूप में मास्टर ध्यान सिंह, सोनू सिंह, राजीव कुमार, अवनीश चौहान, पार्षद अशोक सैनी, संजीव चौहान, विनेश कुमार, एड. विजय चौहान, मुकेश चौहान, मंजू चौहान, सुमन देवी, स्नेह लता और दीपा रानी सहित क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल और भक्ति का विशेष उत्साह देखने को मिला।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik