हरियाणा/पानीपत। हरियाणा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 32 वर्षीय महिला पिछले दो वर्षों में तीन बच्चियों की कथित रूप से हत्या कर चुकी है। पानीपत पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला सुंदर बच्चियों से नफरत करती थी। शक से बचने के लिए उसने अपने तीन वर्षीय बेटे की भी हत्या कर दी।
पानीपत पुलिस ने सोमवार को छह साल की बच्ची की मौत का मामला उजागर किया, जिसके बाद पूरा अपराध सामने आया। पुलिस ने आरोपी की पहचान पूनम के रूप में की। तीनों मृत बच्चियां महिला की रिश्तेदार थीं, जिनमें दो छह वर्ष की और एक नौ वर्ष की थी। परिवार पहले इन मौतों को हादसा मानकर अंतिम संस्कार कर चुके थे।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पूनम ने हर बार एक ही तरीका अपनाया—बच्चों को पानी से भरे टब या टैंक में डुबोकर मारना।
2023 में भावर गांव में अपने बेटे शुभम समेत दो बच्चों की हत्या
इसी वर्ष अगस्त में सिवाह गांव में एक बच्ची की हत्या
पुलिस के अनुसार, आरोपी का एक और बच्चा है।
मकसद के बारे में पूछे जाने पर आरोपी ने बताया कि उसे सुंदर बच्चियों से नफरत हो जाती थी। महिला का कहना था—“जो सुंदर बच्चियां हैं, उनसे मुझे चिढ़ होती है कि कहीं बड़ी होकर ये मुझसे ज्यादा सुंदर न बन जाएं।”
एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि शादी के बाद से इसमें यह प्रवृत्ति विकसित हुई।
मामले की जानकारी संबंधित थाना क्षेत्रों को दे दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik