लालकुआं। राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर लालकुआं से हल्द्वानी के बीच बने कटों पर दुर्घटनाओं का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार दोपहर गोरापड़ाव कट पर हुई एक भीषण टक्कर में मोटरसाइकिल सवार महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी की ओर से आ रही एक कार गोरापड़ाव कट के पास पहुंची ही थी कि हाथीख़ाल की दिशा से आ रही बाइक अचानक उसके सामने आ गई। तेज टक्कर में बाइक सवार महिला और पुरुष सड़क पर जोर से गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को ऑटो की मदद से सुशीला तिवारी चिकित्सालय, हल्द्वानी भेजा। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि गोरापड़ाव कट पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद सुरक्षा प्रबंधों में सुधार नहीं हो पाया है, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik