ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: August 01, 2026 12:04 PM IST
अपराध

सड़क किनारे नाले में गिरने से युवक की मौत

देहरादून। शनिवार तड़के माजरा क्षेत्र में सड़क किनारे बने नाले में गिरने से सेंट जूड स्कूल के एक कर्मचारी की मौत हो गई।  पुलिस ने नाले से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अमित सेमवाल (21) पुत्र रामेश्वर प्रसाद, निवासी माजरा, पटेलनगर के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार अमित सेंट जूड स्कूल की कैंटीन में काम करता था। वह शुक्रवार शाम करीब सात बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद पैदल अपने घर के लिए निकला था, लेकिन रात तक घर नहीं पहुंचा। रात करीब 12.45 बजे माजरा क्षेत्र में सड़क किनारे नाले में एक युवक के फंसे होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और नाले से शव बाहर निकाला। उसकी आसपास शिनाख्त कराने पर उसकी पहचान अमित सेमवाल के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अमित नाले में गिर गया था और डूबने या तेज बहाव में बहने से उसकी मौत हो गई।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×