पौड़ी। पौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंग्वाड़ी गांव के समीपं पिकअप वाहन और स्कूटी की तेज भिड़ंत में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटनाक्रम के अनुसार पौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंग्वाड़ी गांव के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां पिकअप वाहन और स्कूटी की तेज भिड़ंत में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों की सूचना पर घायल युवक को 108 आपातकालीन सेवा की मदद से जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अनुपम नेगी (25 वर्ष), पुत्र स्व. अर्जुन सिंह नेगी, निवासी बैंज्वाड़ी के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। जिला अस्पताल पौड़ी के पीएमएस डा. एलडी सेमवाल ने घटना कि पुष्टि की है। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik