आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी संकल्प को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभागार, अल्मोड़ा में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोऑपरेटिव बैंक की निवर्तमान अध्यक्ष ललित लटवाल उपस्थित रहीं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा,
“मंडुवे के बिस्किट सहित हमारे पहाड़ी उत्पादों पर हमें गर्व है, लेकिन इन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाने की ज़रूरत है। स्वदेशी अपनाने की भावना ही समाज को मजबूत बना सकती है।”
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के लिए व्यापक स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं। कई महिलाओं ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए तिलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
लटवाल ने कहा कि गो-पालन व स्थानीय उत्पादों के क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती भागीदारी आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को नई दिशा दे रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष लीला बोरा ने की।
विशिष्ट अतिथियों में—
जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा
महापौर अजय वर्मा
जिला अध्यक्ष महेश नयाल
पूर्व विधायक कैलाश शर्मा
पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा
नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट
सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने महिलाओं से स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी अभियान को आगे बढ़ाने की अपील की।
वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि
“हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी”
की भावना अपनाकर ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प पूरा किया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन भावना मल्होत्रा ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से—
मनीष जोशी (मंटू), डॉ. वसुधा पंत, संजय बिष्ट, रेखा आर्या, मनोज जोशी, तारा जीना, बिना नयाल, कमला भट्ट, इंद्रा बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, दिनेश मठपाल, नेहा उप्रेती, ममता साह, कमला तिवारी, दीपा बिष्ट, दीपा अधिकारी, आनंद भोज, चंद्र लटवाल, ममता खत्री, मीना नेगी, कविता वर्मा, कमला जोशी, प्रीति रस्तोगी
सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik