ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 24, 2026 01:35 PM IST
उत्तराखंड

महिलाओं ने किया पुलिस स्टेशन का घेराव,लगाया एक घर में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने का आरोप

रामनगर। पीरूमदारा क्षेत्र स्थित एक घर में संदिग्ध गतिविधियों के संचालित होने का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में महिलाओं ने पुलिस स्टेशन का घेराव कर सख्त कार्रवाई की मांग की। इधर पुलिस जांच में फिलहाल कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है।
रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में एक घर में कथित संदिग्ध गतिविधियों को लेकर माहौल काफी गरमा गया है। इस मामले में स्थानीय महिलाओं ने ग्राम प्रधान ममता सनवाल के नेतृत्व में पीरूमदारा पुलिस स्टेशन का घेराव किया। महिलाओं ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगी।
 यह मामला पीरूमदारा के ग्राम दुल्हेपुरी का बताया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक घर में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घर में बाहरी युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था। दिन-रात शोर-शराबा होता था। विरोध करने पर ग्रामीणों को धमकियां दिए जाने के भी आरोप लगाए गए हैं। बीते रोज कुछ संदिग्ध लोगों के दिखाई देने पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने संबंधित घर का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन अंदर मौजूद लोगों ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद आक्रोशित महिलाएं सीधे पुलिस चैकी पहुंची। घेराव कर कार्रवाई की मांग करने लगी।
इस दौरान चैकी इंचार्ज वीरेंद्र बिष्ट के साथ महिलाओं की तीखी नोकझोंक भी हुई। महिलाओं का आरोप था कि पुलिस उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रही है। जिससे क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। ग्राम प्रधान ममता सनवाल ने बताया कि उनकी ग्राम सभा में स्थित एक डिफेंस कॉलोनी में लंबे समय से यह गतिविधियां चल रही थीं। हालांकि इसकी जानकारी उन्हें हाल ही में मिली। सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल पुलिस को अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×