ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 24, 2026 01:38 PM IST
  • Updated: April 24, 2026 02:44 PM IST
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम में ड्रोन उड़ाने पर बैन

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने लगातार दूसरी बार धाम पहुंचकर जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की सख्त समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि केदारनाथ यात्रा में अब किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
केदारनाथ धाम पहुंचते ही डीएम ने यात्रा मजिस्ट्रेट, सेक्टर और सब-सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, पेयजल, विद्युत, पशुपालन और सुलभ विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में जिलाधिकारी ने पिछले दो दिनों की यात्रा का फीडबैक लिया। अधिकारियों के अनुसबसे अहम निर्णय लेते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में यूट्यूबर व ब्लॉगर ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही यात्रा के खिलाफ किसी भी प्रकार के भ्रामक वीडियो, ब्लॉग या रील प्रसारित करने वालों पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिला सूचना अधिकारी को 24×7 निगरानी रखते हुए ऐसे मामलों में तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। अनुभवों के आधार पर व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़, तेज और श्रद्धालु-केंद्रित बनाने के लिए मौके पर ही कड़े निर्देश जारी किए गए।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×