फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी शादी के कुछ समय बाद ही अपने प्रेमी के साथ चली गई।
युवक ने बताया कि उसकी शादी 19 फरवरी 2025 को एटा निवासी युवती से हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी ने मैनपुरी निवासी अपने रिश्तेदार मोहित के साथ प्रेम संबंध होने की बात कही थी।
आरोप है कि हाल ही में वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इतना ही नहीं, आरोपी युवक अब फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए पीड़ित को आपत्तिजनक फोटो भेजकर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
पीड़ित ने पुलिस को कॉल रिकॉर्डिंग की सीडी भी सौंपी है। मामले में अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik