ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 01, 2026 06:15 PM IST
  • Updated: April 01, 2026 06:16 PM IST
उत्तराखंड

कालाढूंगी में ट्रैक्टर चालक की दबंगई, खड़ी कार को मारी टक्कर, कई घायल

कालाढूंगी में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ट्रैक्टर चालक की खुलेआम दबंगई देखने को मिली। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, एक ढाबे के बाहर खड़ी कार को ट्रैक्टर सवार ने जानबूझकर टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि चालक बार-बार कार को टक्कर मार रहा है।

इस हादसे में कार सवार और कुछ पर्यटक घायल हो गए। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी की मंशा गंभीर नुकसान पहुंचाने की थी, हालांकि बड़ा हादसा टल गया।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़ित की शिकायत के आधार पर कालाढूंगी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×