ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 04, 2025 11:16 AM IST
उत्तराखंड

"मौसम विभाग की चेतावनी: कल से बदल जाएगा पूरा मौसम पैटर्न, बारिश और बर्फबारी की आशंका"

उत्तराखंड में कल से बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार तेज

देहरादून। प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 5 दिसंबर से पहाड़ी जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इससे प्रदेश में जारी सूखी ठंड से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है।

पूर्वानुमान के अनुसार, 4 दिसंबर को पूरे उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और शाम पाला गिरने से कड़ाके की ठंड का अहसास और बढ़ सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि 5 दिसंबर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश संभावित है। वहीं 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात के आसार बने हुए हैं।

मौसम बदलने के साथ राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ठंड और बढ़ सकती है, जबकि निचले इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×