ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: July 25, 2026 02:07 PM IST
अपराध

देर रात सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत

रुद्रपुर। देर रात गदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर हुए एक सड़क हादसे में केलाखेड़ा के फतेहपुर निवासी राकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया । पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार रुद्रपुर से अपने परिचित डब्लू के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर केलाखेड़ा लौट रहे थे। बाइक डब्लू चला रहा था, जबकि राकेश कुमार पीछे बैठे थे। जैसे ही उनकी बाइक गदरपुर क्षेत्र में मोतीपुर गुरुद्वारे के पास पहुंची, तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे बैठे राकेश कुमार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे डब्लू को मामूली चोटें आईं।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। मृतक राकेश कुमार खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी पूरी तरह उन्हीं के कंधों पर थी। उनके परिवार में वृद्ध मां कर्मों देवी, पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं. इनमें एक 10 वर्षीय बेटा और 7 वर्षीय बेटी शामिल हैं। राकेश की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
घटना की सूचना मिलते ही गदरपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक की पहचान कर उसे कानून के दायरे में लाया जाएगा।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×