नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के जाने-माने और दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह निधन हो गया है। नाना ने 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। गोवा स्थित उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से उनका यह अचानक निधन हुआ। इसी बीच नाना पाटेकर के निधन को लेकर मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर साल्कर का बयान भी सामने आया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे नाना की जब तबीयत बिगड़ी तो वो पूरी तरह से पसीने में भीगे हुए थे और फिर उन्होंने क्या किया।गोवा के मणिपाल हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के चीफ डॉ. शेखर साल्कर ने कहा,श्मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का आज सुबह 5.20 बजे उनके घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया। 45 मिनट तक लगातार सीपीआर देने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। एक मेडिको-लीगल केस रजिस्टर कर लिया गया है, और पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
बताया जाता है कि गोवा के डोना पाउला में उनके घर पर उन्हें बेहोश पाया गया। फिर उन्हें तुरंत मेडिकल मदद के लिए पास के हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन वे असफल रहे। बाद में मृत घोषित कर दिया. परिवार के सदस्यों और डॉक्टरों ने उनके निधन की पुष्टि की है। अस्पताल के डॉक्टर की ओर से बयान जारी किया गया है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik