ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: October 07, 2026 05:08 PM IST
राज्य

ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

देहरादून। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाये जाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने हरिद्वार व डोईवाला में प्रदर्शन कर सीईसी का पुतला दहन किया।
बुधवार को बिहार में वोटर लिस्ट में गडबडी और चुनाव प्रक्रिया में धांधली के आरोपो को लेकर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओ ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार व डोईवाला में प्रदर्शन कर ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पारदर्शी नहीं है और चुनाव प्रक्रिया में चोरी की जा रही है जिससे लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव सबसे जरूरी है और आयोग को अपनी निष्पक्षता साबित करनी होगी। उनका आरोप था कि ज्ञानेश कुमार सत्ता के गुलाम की तरह काम कर रहे हैं। देश बचाव को लेकर प्रदर्शन किया गया। करन माहरा ने कहा कि आर्श्चय है कि चुनाव आयोग का काम है कि विपक्ष की सुनवाई करना है लेकिन ज्ञानेश कुमार नरेन्द्र मोदी व अमित शाह के गुलाम की तरह काम कर रहे हैं। जब तक ज्ञानेश कुमार का नहीं हटाया जायेगा यह प्रदर्शन देश भर में जारी रहेगा चुनाव आयोग विपक्ष के आरोपों की सुनवायी करे। चुनाव आयोग के दरवाजे विपक्षियो ंके लिए खुले रहते थे। चुनाव हाईजेक किया गया है वह साबित भी हो गया। हमें जनता की अदालत में जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं रह गया है।
वहीं डोईवाला में भी इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और वोट चोर गददी छोड के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। इंडिया गठबंधन के ने लोगों से पूरे देश में प्रदर्शन का आहवान किया। ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए जनता से सडकों पर आने का आहवान किया गया। जिसके बाद उन्होंने चुनाव आयोग का पुतला दहन किया।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×