ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: May 17, 2026 01:54 PM IST
उत्तराखंड

वेतन वृद्धि और ब्रेक सिस्टम खत्म करने की मांग को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन

देहरादून। रविवार सुबह मोहब्बेवाला स्थित विंडलास बायोटेक लिमिटेड में कर्मचारियों वेतन वृद्धि और ब्रेक सिस्टम खत्म करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
वेतन वृद्धि, सालभर बाद दिए जाने वाले अनिवार्य ब्रेक को समाप्त करने को लेकर कर्मचारियों ने कंपनी गेट के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और लंबे समय से मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया।
सुबह तकरीबन छह बजे बड़ी संख्या में कर्मचारी कंपनी परिसर के गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंचने लगे और देखपुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारियों का आक्रोश कम नहीं हुआ। कर्मचारियों का कहना है कि विंडलास बायोटेक लिमिटेड में करीब 700 कर्मचारी विभिन्न शिफ्टों में कार्यरत हैं, जिनमें लगभग 70 प्रतिशत कर्मचारी अस्थायी हैं।
आरोप लगाया कि उन्हें प्रतिमाह केवल 11 से 12 हजार रुपये वेतन दिया जा रहा है, जो लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच बेहद कम है। वहीं, ड्यूटी समय से अधिक कार्य कराया जा रहा है। कम्पनी कर्मचारी विकास ने बताया कि कम्पनी की ओर से ओवर टाइम कार्य करने की भी सुविधा नही है। इससे उन्हें अतिरिक्त पैसे भी नहीं मिल पाते। सबसे बड़ी समस्या ब्रेक सिस्टम है।
कंपनी में एक वर्ष कार्य कराने के बाद अस्थाई कर्मचारियों को तीन महीने का ब्रेक दे दिया जाता है। इसके बाद दोबारा नए दस्तावेजों के साथ नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है। कर्मचारियों का कहना है कि इस दौरान आर्थिक और पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कहा कि यदि कंपनी उन्हें स्थायी नहीं करना चाहती तो कम से कम सालभर बाद दिए जाने वाले ब्रेक की व्यवस्था समाप्त की जाए।ते ही देखते बड़ी संख्या में अन्य कर्मचारी जमा हो गए। मामले की भनक लगते ही बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×