ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: May 07, 2026 10:53 AM IST
उत्तराखंड

अनियंत्रित होकर वाहन खाई में गिरा,तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत

अल्मोड़ा। गुरूवार सुबह भिकियासैंण के समीप भाटिया क्षेत्र में एक वाहन लगभग 150 मीटर गहरी खाई में अनियंत्रित होकर गिर गया। इस हादसे में वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना मिलने के बाद मौके में पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर रानीखेत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबहवाहन के गिरे होने की सूचना भाटिया क्षेत्र से जा रहे एक व्यक्ति ने पुलिस को दी थी। उसने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति रोड पर घायल अवस्था में पड़ा है। आसपास वाहन दिखाई नहीं दे रहा है, जिससे वाहन के खाई में गिरने की संभावना है। जिस पर पुलिस आपदा कंट्रोल एसडीआरएफ की टीम मौके की ओर रवाना हुई। मौके पर वाहन लगभग 150 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ मिला। रेस्क्यू अभियान के दौरान वाहन में फंसे व्यक्तियों को निकाला। वहीं तीन लोगो को मृत्यु होने की पुष्टि हुई। बताया गया कि तीनों व्यक्ति जागरी का कार्य करते थे, जो रात्रि में ग्राम चमोली पुसैला में जागर लगाकर वापस अपने घर जा रहे थे। पुलिस द्वारा तीनों मृतकों को मौके से रेस्क्यू कर मोर्चरी रानीखेत भिजवाया गया। मृतकों में भुवन पुत्र दीवान राम निवासी ग्राम सनेटी तहसील रानीखेत तथा कैलाश चंद्र पुत्र बहादुर राम निवासी ग्राम दौड़ाखाल तहसील रानीखेत उम्र 32 वर्ष की पहचान हुई है, जबकि तीसरे मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×