ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: May 07, 2026 10:15 AM IST
उत्तराखंड

फिर उत्तराखण्ड के दौरे पर आयेंगे पीएम मोदी

देहरादून।। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर उत्तराखंड दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान वह पूरे देश को करीब 8 हजार करोड़ रुपए की परियोजना की सौगात देंगे। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी इसी माह में उत्तराखंड के टिहरी आ सकते हैं। वह यहां टिहरी बांध की पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) परियोजना की चैथी यूनिट का औपचारिक लोकार्पण करेंगे। इस लोकार्पण के साथ ही यह परियोजना एशिया की सबसे बड़ी पीएसपी जल विद्युत परियोजना बन जाएगी।
टिहरी बांध पहले से ही 1000 मेगावाट और कोटेश्वर बांध 400 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रहा हैं। अब पीएसपी के 1000 मेगावाट जुड़ने से कुल उत्पादन क्षमता 2400 मेगावाट तक पहुंच गई है। करीब 8 हजार करोड़ रुपये की पीएसपी परियोजना बनकर तैयार है। पीएसपी परियोजना देश की पहली वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज परियोजना है, जो मांग के अनुसार बिजली उत्पादन को नियंत्रित करने में सक्षम है।
बताया जा रहा है कि पीएसपी का लोकार्पण पहले 14 अप्रैल को प्रस्तावित था, लेकिन कार्यक्रम स्थगित हो गया था। उसी दौरान प्रधानमंत्री ने खुद ही टिहरी आने की इच्छा जताई थी। विधायक किशोर उपाध्याय ने आज देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर प्रधानमंत्री को टिहरी आने का न्योता भी दिया है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री के दौरे से बांध प्रभावितों की समस्याओं के समाधान, रायल्टी के मुद्दे और मेडिकल कॉलेज निर्माण को गति मिल सकती है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×