ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 22, 2025 12:00 PM IST
उत्तराखंड

“उत्तराखंड: जंगल का आतंक बन चुका गुलदार आखिरकार पिंजरे में कैद, वन विभाग के छुटे पसीने”

लगातार गुलदार के आतंक ने लोगों की रातों की नींद हराम कर दी थी और गुलदार जनपद भर में कई लोगों पर हमला बोलकर उन्हें घायल कर चुका था। इसी बीच लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई कि उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के काशीपुर क्षेत्र में बाजपुर रोड स्थित द्रोणासागर पर लगे पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। गुलदार के पकड़े जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

दरअसल, पिछले काफी समय से काशीपुर के आबादी वाले द्रोणासागर तीर्थ क्षेत्र के गोविशाण टीले और आसपास के इलाकों में गुलदार की लगातार दस्तक बनी हुई थी। कई बार गुलदार देखा भी गया था और पहले पकड़ा भी जा चुका था, लेकिन गुलदार की संख्या अधिक होने के चलते इसकी लगातार दस्तक यहां देखी जा रही थी। पिछले काफी समय से इस गुलदार की दस्तक के कारण लोग दहशत में थे। दहशत का पर्याय बना गुलदार आखिरकार आज सुबह पिंजरे में कैद हो गया।

यह गुलदार पिछले कई महीनों से पालतू जानवरों को शिकार बना रहा था, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ था। रात के समय लोग घरों से बाहर निकलने से डरते थे। वन विभाग ने ऐतिहासिक द्रोणासागर से सटे गोविशाण टीले में पिंजरा लगाया था, लेकिन कई दिनों तक गुलदार उसमें नहीं फंसा। आज सुबह वन विभाग को सूचना मिली कि गुलदार पिंजरे में बंद हो गया है। सूचना पर विभागीय टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित पकड़कर पतरामपुर के पास फाटो रेंज के जंगल में छोड़ दिया। गुलदार के पकड़े जाने की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×