मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एफआरआई में लिया तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) परिसर पहुंचकर आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि उत्तराखंड राज्य अपने स्थापना दिवस के रजत वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि “हमारा राज्य आदरणीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के संकल्प से बना था और आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में यह निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।”
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के रजत उत्सव में प्रतिभाग करने आ रहे हैं, जो उत्तराखंड के लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि बीते 25 वर्षों में राज्य ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं और अब “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य में उत्तराखंड अग्रणी भूमिका निभाने को तैयार है।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन देहरादून, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग सहित सभी संबंधित अधिकारियों को तैयारियां समय पर और भव्य रूप में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, खजानदास, सहदेव पुंडीर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik