हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर एम.बी.पी.जी. कॉलेज प्रांगण में भव्य पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि रहे और उन्होंने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, वीरांगनाओं और उनके परिवारों का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर CM धामी ने सैनिक कल्याण विभाग के पुनर्गठन और सुदृढ़ीकरण की घोषणा की और कहा कि विभाग की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी और पारदर्शी होगी। उन्होंने शहीद सैनिकों की नारियों के लिए आवासीय सहायता राशि को 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये और शहीद सैनिकों को दी जाने वाली एकमुश्त अनुग्रह राशि को 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने की घोषणा की। इसके अलावा, हल्द्वानी में सैनिक परिवारों के 150 बच्चों के लिए आधुनिक छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने सैनिकों और वीर नारियों के योगदान को सराहा। सम्मेलन में नैनीताल की 31 और ऊधमसिंहनगर की 13 वीर नारियों को CM धामी द्वारा शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में “जय हिन्द” और “उत्तराखंड मातृभूमि की जय” के नारों ने समारोह को भावपूर्ण और अविस्मरणीय बना दिया।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik