Uttarakhand को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भारत सरकार द्वारा जारी SASCI (Special Assistance to States for Capital Investment) गाइडलाइंस में बड़ी आर्थिक राहत मिली है।
इस बार गाइडलाइंस में “Pride of Hills” नाम से एक विशेष प्रावधान जोड़ा गया है, जिसके तहत पर्वतीय राज्यों को अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जा रही है। इसके अंतर्गत उत्तराखंड को इस वर्ष 3460 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन प्राप्त होगा, जो राज्य के बुनियादी ढांचे और समग्र विकास को नई गति देगा।
साथ ही राज्य को 765 करोड़ रुपये की अनटाइड फंड्स (Untied Funds) के रूप में भी सहायता मिलेगी, जिससे सरकार अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार योजनाओं को लागू कर सकेगी।
मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए प्रधानमंत्री Narendra Modi का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग से उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और राज्य तेजी से प्रगति की दिशा में अग्रसर है।
यह वित्तीय सहयोग राज्य में बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं खोलेगा।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik