ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: February 18, 2026 10:32 PM IST
  • Updated: February 18, 2026 10:32 PM IST
उत्तराखंड

हौसलों की उड़ान: 14वीं नेशनल पैरा वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की टीम तैयार, रामनगर में हुआ चयन

रामनगर: कहते हैं कि हौसले बुलंद हों तो कोई भी शारीरिक बाधा लक्ष्य के आड़े नहीं आती। कुछ ऐसा ही नजारा रामनगर के डिग्री कॉलेज में देखने को मिला, जहाँ 14वीं राष्ट्रीय पैरा वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए उत्तराखंड की टीम का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। 25 से 28 फरवरी तक उत्तर प्रदेश के मेरठ में होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेश के 13 जिलों से आए पैरा खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।

ट्रायल का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य मोहन चन्द्र, फायर स्टेशन अधिकारी रविन्द्र कम्बोज और अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कोर्ट पर खिलाड़ियों की फुर्ती और खेल के प्रति उनका समर्पण देखकर हर कोई दंग रह गया।

इन धुरंधरों के कंधों पर होगी उत्तराखंड की उम्मीदें

कड़े मुकाबले और बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश की टीम का चयन किया गया है, जो राष्ट्रीय स्तर पर देवभूमि का प्रतिनिधित्व करेगी:

  • पुरुष वर्ग: दीपक कुमार, रोहित कार्की, दिनेश कुमार, रामेश, दिनेश कुमार और जगदीश।

  • महिला वर्ग: पूजा, कविता, रोशनी, मनीषा, गंगा, सुमन लक्ष्मी, बबीता राना और रहनाज।

यह पूरा चयन ट्रायल पैरालिंपिक संघ (नैनीताल और उधमसिंह नगर) के जिला सचिव भारत कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। उन्होंने विश्वास जताया कि चयनित टीम मेरठ में होने वाली चैंपियनशिप में पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाएगी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×